Thursday, September 6, 2012


भिक्षा देदे माई भिक्षा देदे माई
तेरे द्वार पे चलके आया शिरडी वाला साँई
भिक्षा देदे माई

चिमटा कटोरा सटका लेकर भिक्षा माँगने आए
तू दे न दे फिर भी साँई आशिष दे कर जाए
भिक्षा देदे माई

देवे भिक्षा उसको साँई दस पट कर लौटाए
ना भी दे तो हरपल साँई उसका भार उठाए
भिक्षा देदे साँई

दान धरम से भोग है कटता यह बतलाने आए
एक इशारा हो जाए उसका भव से तू तर जाए
भिक्षा देदे माई

रूप बदलना आदत उसकी घर भक्तों के जाए
रोटी टुकड़ा भिक्षा मांगे असली रूप छिपाए
भिक्षा देदे माई

तेरे द्वार पे चलकर आया शिरडी वाला साँई
भिक्षा देदे माई
 

No comments:

Post a Comment

Om Sai Ram with the Blessing Of Sai Baba We are Going Telecaste TODAY DOING LIVE FROM DELHI VISHAL SAI BHAJAN SANDHYA SUNG BY SURENDER SAXENA(SAXENABANDHU) CO-09654858202 WATCH LIVE LOG ON www .sai-bhaktidhara.blogspot.in

Sai Bhakti Dhara Live