Thursday, September 6, 2012

aaj kaa sai sandesh



तुझको दी धडकनें सांस के वास्ते  |
तुझको आँखों के तोहफे दिए इसलिए  -
अपने खालिक की रहमत को देखे सदा |
तुझको सब कुछ मिला

 
 
तुझको आवाज़ दी नाम लेता रहे |
साईं विश्वास से काम लेता रहे |
रोशनी के लिए तुझको दी आत्मा |
तुझको सब कुछ मिला
 
तुझको बदल दिए ताकी बरखा मिले |
साईं छाया मिली ताकी रक्षा मिले |
कहेदो दिन के पतझड़ से घबरा गया |
तुझको सब कुछ मिला
 
हादसे भी दिए, हौसले भी दिए |
तुझको दिन मुश्किलें, रास्ते भी दिए |
दूर मंजिल सही, कम हुआ फासला  |
तुझको सब कुछ मिला
 
खुद-ब-खुद पायेगा जिसका हक़दार है |
किस समय कौन-सी चीज़ दरकार है |
क्या बताएगा तू, उसको है सब पता |
तुझको सब कुछ मिला
 
इस अदालत में कानून तेरा नहीं |
कौन-सा दुःख है जिसका सवेरा नहीं |
दिल से हर दम किये जा यही इक दुआ |
तुझको सब कुछ मिला

No comments:

Post a Comment

Om Sai Ram with the Blessing Of Sai Baba We are Going Telecaste TODAY DOING LIVE FROM DELHI VISHAL SAI BHAJAN SANDHYA SUNG BY SURENDER SAXENA(SAXENABANDHU) CO-09654858202 WATCH LIVE LOG ON www .sai-bhaktidhara.blogspot.in

Sai Bhakti Dhara Live